निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का आज 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 पदक जीतकर भारत के सबसे सफल एथलीटों में से एक बने जसपाल राणा को दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने जसपाल राणा की मौत की पुष्टि की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जून की रात म्यूनिख से लौट रही फ्लाइट में जसपाल की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के बाद उनके दिल में स्टेंट डाला गया. जसपाल राणा पेरिस ओलंपिक में दोहरा ओलंपिक पदक जीतने वाले निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे।

एक खिलाड़ी के तौर पर जसपाल राणा के नाम कई बड़ी उपलब्धियां रहीं. उन्होंने एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड समेत 15 मेडल जीते।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version