AMN. अमेरिका-ईरान विवाद के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर सख्त और बड़े कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार ने अब औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के सामान्य पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन उपभोक्ताओं को अब उनकी जरूरत का ईंधन केवल अधिकृत थोक आपूर्ति बिंदुओं से ही मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हालांकि यह प्रतिबंध 90 दिनों के लिए लागू किया है। हालात सुधरने पर यह फैसला पहले भी वापस लिया जा सकता है.
सरकार ने एक बड़ा फैसला यह भी लिया है कि एक ग्राहक को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिल सकेगा. सरकार ने खुदरा पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री की दैनिक सीमा तय कर दी है। केंद्र सरकार के नए आदेश के तहत एक ग्राहक या वाहन को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलेगा. हालांकि, सरकार ने आम ड्राइवरों और घरेलू उपभोक्ताओं को साफ कर दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रहेगी.
इसी वजह से सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है
केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के तहत बड़े वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निशाना बनाया गया है. सरकार ने यह फैसला पश्चिम एशिया में जारी तनाव, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के कारण लिया है। सरकार का लक्ष्य पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की समान उपलब्धता सुनिश्चित करना, जमाखोरी रोकना और आपूर्ति सुचारू बनाए रखना है।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
