टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, इशान किशन ने बनाया ये रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, इशान किशन ने बनाया ये रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया, इशान किशन ने बनाया ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. ईशान किशन (77 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दिया. इस टूर्नामेंट में नौ मैचों में पाकिस्तान पर भारत की यह आठवीं जीत है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए.

जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई. भारत ने यह मैच 61 रनों से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में प्रवेश कर लिया. इससे पहले पाकिस्तान ने कोलंबो की धीमी पिच पर 6 स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. स्पिनरों ने कुल 18 ओवर फेंके. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने महज 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. इसके साथ ही उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

वनडे में धोनी समेत इन तीन विकेटकीपरों को मिल चुका है अवॉर्ड

ईशान कियान ने अब एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी और केएल राहुल ऐसा करने में सफल रहे थे. इन तीनों विकेटकीपरों को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *