स्पोर्ट्स डेस्क. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ चरण में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच से पहले हम आज दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा विरोधी टीम साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में से भारत ने 21 में जीत हासिल की है. जबकि प्रोटियाज ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा 5-2 से भारी है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी मैच 2024 का फाइनल था. जिसमें भारत को जीत मिली थी. भारत ने यह मैच सात रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया.
पीसी: एसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


