T20 वर्ल्ड कप: भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, सूर्या ने हासिल की ये उपलब्धि

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
T20 वर्ल्ड कप: भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, सूर्या ने हासिल की ये उपलब्धि
T20 वर्ल्ड कप: भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, सूर्या ने हासिल की ये उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया. भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए हैं.

जवाब में जिम्बाब्वे निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी. मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली. इस पारी के दम पर उन्होंने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए.

इस पारी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए. सूर्यकुमार यादव ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 148 मैचों की 140 पारियों में 34.1 की औसत से 4024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं.

हार्दिक पंड्या और अभिषेक ने अर्धशतक जड़े

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत के लिए 23 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 2 चौकों और चार छक्कों के दम पर 50 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. तिलक वर्मा ने भी 16 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने भी 30 गेंदों में 55 रन बनाए.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *