स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल मैच कुछ ही देर में हरारे में शुरू होने वाला है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस करके पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
भारतीय टीम की नजर छठी खिताबी जीत पर है. भारत ने इस टूर्नामेंट में 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास फिर से इतिहास दोहराने का मौका है। टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


