W T20 World Cup 2026: भारत के लिए आज बांग्लादेश को हराना जरूरी, नहीं तो सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा….

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
W T20 World Cup 2026: भारत के लिए आज बांग्लादेश को हराना जरूरी, नहीं तो सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा....
W T20 World Cup 2026: भारत के लिए आज बांग्लादेश को हराना जरूरी, नहीं तो सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा....

AMN. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का अब तक का सफर अच्छा नहीं रहा है. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होने जा रहा है. टीम के लिए आज जीतना बेहद जरूरी है. दक्षिण अफ्रीका से पिछली हार ने भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दे दिया है.

अब भारत के लिए बाकी बचे दो मैच करो या मरो जैसे हैं. एक मैच हारने पर टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ आज का मैच भारत के लिए आसान है, लेकिन टीम इंडिया को असली चुनौती 28 जून को मिलेगी जब उसका सामना 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.

टीम इंडिया फिलहाल तीन में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. भारत के खाते में 4 अंक हैं. दक्षिण अफ्रीका के भी 3 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण टीम इंडिया दूसरे और अफ्रीका तीसरे स्थान पर है. टॉप पर बैठी ऑस्ट्रेलियाई टीम चार जीत हासिल कर चुकी है, उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो गया है. ग्रुप ए में दूसरी टीम के लिए मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच है.

pc-espncricinfo.com

(टैग्सटूट्रांसलेट)आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल परिदृश्य(टी)टीम इंडिया आईसीसी महिला टी20 विश्व कप


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *