इससे पहले शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत ने मंगलवार को संकेत दिए कि मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनावों के लिए शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच गठबंधन की घोषणा बुधवार को हो सकती है।
इन दोनों संगठनों के बीच गठबंधन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद ने यहां कहा कि ‘एक पत्रकारवार्ता की जाएगी।’ हालांकि उन्होंने इसके बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन यह पत्रकारवार्ता शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच होगी।
इससे पहले दिन में उन्होंने दोनों चचेरे भाइयों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, ‘‘कल दोपहर 12 बजे’’।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

