मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज लूट: दिनदहाड़े आभूषण विक्रेता से लाखों के गहने, मोबाइल और नकदी छीनी गई
मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने एक आभूषण विक्रेता से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात बुढ़ाना-हबीबपुर मार्ग पर हुई। आभूषण विक्रेता नेम चंद अपनी दुकान जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट को अंजाम दिया।
नेम चंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका। बंदूकों के बल पर बदमाशों ने उनसे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, उनका मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लुटेरों को पकड़ने के लिए इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
