जयपुर. भजनलाल सरकार ने अब खैरथल-तिजारा की जनता को बड़ा तोहफा दिया है. उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को जिले के गांव श्यामाका में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान गांव के विकास को लेकर दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं.
उन्होंने ग्राम श्यामाका में कार्यक्रम स्थल पर बनी धर्मशाला में शौचालय, स्नानघर, बाउण्ड्रीवाल एवं सीसी रोड निर्माण हेतु लगभग 35 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही 15 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी के निर्माण की भी घोषणा की गयी. इसके साथ ही गांव के प्रतिभावान बच्चों को भी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन सिर्फ प्रतिमा अनावरण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने वाला है. उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के तीन मूल मंत्र आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
समाज के हर बच्चे को शिक्षित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर बच्चे को शिक्षित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और समाज और देश के विकास में योगदान दें। बैरवा ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं समाज और परिवार की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा और मूल्यों के प्रसार में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
