प्रदेशवासियों के हित में सीएम भजनलाल का बड़ा कदम, 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
प्रदेशवासियों के हित में सीएम भजनलाल का बड़ा कदम, 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज एक बार फिर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है. आज राजस्थान दिवस के मौके पर उन्होंने अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर बड़ी सौगात दी है. इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य के लोगों के लिए आसान, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा की दिशा में एक और बड़ा कदम. आज राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नई बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही, सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा अग्रदूत’ के रूप में 700 महिलाओं को हेलमेट वितरित किए गए। हमारी सरकार प्रदेश के हर कोने को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को ‘राजस्थान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और मानवीय मूल्यों के उत्सव का दिन है जिसने राजस्थान को विश्व मंच पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। आइये हम सब मिलकर ‘विकसित राजस्थान 2047’ के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version