अब अशोक गहलोत ने सरकार से ये मांग की है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब अशोक गहलोत ने सरकार से ये मांग की है

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 3 श्रमिकों की मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार से मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है.

इस संबंध में अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बालोतरा में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 3 श्रमिकों की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदय विदारक है. यह दुखद और शर्मनाक है कि आज भी मजदूरों को सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए नीचे उतरना पड़ता है।

ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि हाथ से मैला ढोने की प्रथा पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई है. सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस तरह की अमानवीय प्रथा को सख्ती से रोका जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मेरी मांग है कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version