जयपुर. राज्य में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा से खरीफ की बुआई 30% बढ़ाने का अनुरोध किया है. इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खरीफ की बुआई में 30% तक की भारी गिरावट बेहद चिंताजनक है.
राज्य के 34 जिलों में किसान संकट में हैं और करीब 23 लाख हेक्टेयर खेतों में अब तक बुआई नहीं हो सकी है. अब ऐसा लग रहा है कि राज्य सूखे की चपेट में आ सकता है. अन्नदाता पर मंडरा रहा यह संकट आने वाले दिनों में सीधे तौर पर आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा कारण बनेगा।
अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा राज्य सरकार से अनुरोध है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए, किसानों को वैकल्पिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति की जाए ताकि जिन किसानों ने प्री-मानसून में बुआई कर दी है, वे अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित रख सकें.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


