AMN. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) नेता अशोक निनामा के भाई अनिल (28) की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के पीछे की वजह जानकर आप चौंक जायेंगे. हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध माना जा रहा है।
खबरों के मुताबिक, अनिल का जिस महिला से अफेयर था, उसके पति सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ने अनिल को उसकी पत्नी से संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब धमकियों का भी कोई असर नहीं हुआ तो आरोपियों ने अनिल पर हमला करने के बहाने उसे बुलाया।
आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि मृतक अनिल और सिद्धार्थ दोस्त थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल को मौके पर ही घेर लिया। इसके बाद बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया. फिर उन लोगों ने उस पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
पीसी:यूट्यूब
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
