AMN. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सीएम भजनलाल भी शामिल हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक आज सुबह 10 बजे विधानसभा की ‘पार्टी लॉबी’ में हुई. इस बैठक में भजनलाल सरकार की ओर से विपक्ष के हमलों का जवाब देने और सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रणनीति तैयार की गई.
इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने AX के माध्यम से कहा कि उन्होंने राजस्थान विधानसभा में विधायक दल की बैठक में भाग लिया और आगामी विधायी कार्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की.
हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी सजगता के साथ जनहित के मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। आपको बता दें कि कल विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. नेता प्रतिपक्ष ने भजनलाल सरकार के मंत्री मदन दिलावर और अविनाश गहलोत से मुलाकात की थी.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
