मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत: डोटासरा
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत: डोटासरा

जयपुर. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

इस संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना असंवैधानिक और लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है. भाजपा सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने पर तुली है। ये लोग संविधान की भावना को कुचलकर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और न्याय की इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतंत्र की हत्या: जूली

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होना लोकतंत्र की हत्या है. जिन तकनीकी बहानों का सहारा लिया जा रहा है, वह निष्पक्ष चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा के लिए एक अतिरिक्त राज्यसभा सीट हासिल करने की सुनियोजित साजिश है। यह लोकतंत्र में सीधे तौर पर वोट की चोरी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी लोकतंत्र की रक्षा करना है न कि सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को दबाना. आज देश देख रहा है कि सत्ता की चाह में भाजपा किस प्रकार लोकतंत्र की गरिमा को कुचल रही है। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों की लोकतांत्रिक आस्था पर हमला है।

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *