जयपुर. राजस्थान में जनगणना 2027 1 मई से शुरू होगी। इसके तहत नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक ‘स्वयं गणना’ कर सकेंगे। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर घरों की गिनती करेंगे। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, 1 मई से राज्य में जनगणना 2027 शुरू होने जा रही है. 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक ‘स्वयं गणना’ कर सकेंगे और 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर घरों की गिनती करेंगे.
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। जनगणना कर्मी आपके दरवाजे तक आने के लिए लंबी दूरी तय करेंगे। राजस्थान की आतिथ्य सत्कार की परंपरा को कायम रखते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान करें। आज आपके द्वारा दी गई सही जानकारी कल के ‘विकसित राजस्थान’ और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेगी। स्व-गणना के लिए लिंक पर जाएँ।
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


