जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस संबंध में आज सीएम भजनलाल ने कहा
दुनिया के पहले राजनेता के रूप में यह उपलब्धि हासिल करना उनके प्रेरक नेतृत्व और लोगों से संवाद करने की अद्भुत क्षमता को दर्शाता है। इस आत्मीय संबंध ने उन्हें देश के हर परिवार, हर दिल और हर पीढ़ी का सदस्य बना दिया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधान सेवक के तौर पर उनका हर संदेश करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और आस्था की अभिव्यक्ति है. तकनीक के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों से लगातार जुड़े रहकर उन्होंने लोकतंत्र को अधिक सहभागी और जन-केंद्रित बनाया है।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
