जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा के खारी का लांबा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा की. यहां ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस ग्राम पंचायत में नया कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय खोलने और नये कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन की घोषणा की. साथ ही विद्यार्थियों की मांग पर उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान, जीव विज्ञान एवं कृषि विज्ञान संकाय खोलने का भी आश्वासन दिया.
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. राज्य सरकार ने किसानों, पशुपालकों और युवाओं की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया है। इसी क्रम में सबसे पहले पानी और बिजली की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए जल उपलब्धता का रोडमैप बनाया गया है. इसके तहत दशकों से अटकी योजनाओं को जमीन पर लाने का काम शुरू हुआ. इसी क्रम में रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल संधि, आईजीएनपी और गंगनहर के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ माही, देवास और सोम-कमला-अम्बा, ब्राह्मणी नदी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
राज्य सरकार एक हजार रुपये की सम्मान निधि दे रही है.
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को 6 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि दी. वहीं राज्य सरकार 3 हजार रुपये की सम्मान निधि भी दे रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के माध्यम से अच्छी पैदावार कर अपनी आय बढ़ानी चाहिए। स्थानीय कृषि उपज के अनुरूप प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण भी होगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
