AMN. अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच अभी तक कोई समझौता नहीं हो सका है. इस बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है. ईरान ने अब कहा है कि वह कोई नया युद्ध शुरू नहीं करना चाहता, लेकिन अगर उस पर हमला हुआ तो वह पूरी ताकत से जवाब देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान का रुख पूरी तरह से साफ है. यदि देश पर किसी भी प्रकार का हमला या दबाव डाला जाता है, तो तेहरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
वहीं डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से ईरान के ऊर्जा और बैंकिंग सेक्टर को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने जानकारी दी है कि उसने एक ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है जो दक्षिण और पूर्वी एशिया में करोड़ों डॉलर की ईरानी एलपीजी बेच रहा था. अब अमेरिका ने भी आरोप लगाया है कि ईरानी गैस को जानबूझकर ओमानी एलपीजी के रूप में बेचा जा रहा था, ताकि इसकी असली पहचान छिपाई जा सके। अमेरिका ने कुल 12 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है.
यह दावा आईआरजीसी ने किया
उधर, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इलाके में दुश्मन के ठिकानों पर एयरोस्पेस मिसाइलों से हमला किया है. यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सिरिक शहर और केशम द्वीप पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जवाब में हुई. वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर भेजे गए चार ईरानी एकतरफ़ा हमलावर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
