जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. इसके तहत वे गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने हेल्पलाइन पर आए शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समय पर, प्रभावी और संतुष्टि आधारित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
इस बीच जयपुर निवासी ज्योति की एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तत्काल समाधान के निर्देश दिये. प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई के बाद सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्टि व्यक्त की. जैसे ही शिकायतकर्ता ने फोन पर मुख्यमंत्री की आवाज सुनी तो वह आश्चर्यचकित हो गया और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
हेल्पलाइन पर चूरू निवासी रुघाराम ने 10 साल पुरानी मतदाता सूची नहीं होने के कारण मूल निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की समस्या मुख्यमंत्री को बताई. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन पर दोबारा कार्रवाई की गई और मूल निवास प्रमाण पत्र संबंधित तहसील कार्यालय द्वारा जारी किया गया.
राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक असंतुष्ट न रहे।
सीएम भजनलाल ने हेल्पलाइन के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया और शिकायत निवारण प्रक्रिया, संतुष्टि दर और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक असंतुष्ट न रहे तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ हो।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
