सीएम भजनलाल ने शिक्षकों, युवाओं और शोधकर्ताओं से किया ये आह्वान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
सीएम भजनलाल ने शिक्षकों, युवाओं और शोधकर्ताओं से किया ये आह्वान

जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज आरआईसी, जयपुर में आयोजित ‘अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व सम्मेलन’ (एनएसआईएल-2026) का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि समारोह का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के नेतृत्व को सशक्त बनाना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई दिशा तय करना है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि मैं सभी शिक्षकों, युवाओं और शोधकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से राजस्थान के शिक्षण संस्थानों को देश के अग्रणी केंद्रों के रूप में स्थापित करने में योगदान दें। हमारी सरकार इस कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज हमारा राजस्थान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘यह सही समय है, यही सही समय है’ की राह पर आगे बढ़ रहा है. ‘ऑल इंडिया इंस्टीट्यूशनल लीडरशिप समिट’ (NSIL-2026) में देशभर से बड़ी संख्या में संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version