जल जीवन मिशन को लेकर सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात, कहा- पिछली सरकार के दौरान ये…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जल जीवन मिशन को लेकर सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात, कहा- पिछली सरकार के दौरान ये...

जयपुर. जल जीवन मिशन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार पर निशाना साधा है. बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है.

पिछली सरकार के दौरान इस योजना में अनियमितताएं हुईं और कई काम अधूरे रह गये, जिससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को लक्ष्य निर्धारण के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी को पानी और बिजली आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

गर्मी के मौसम में आम लोगों को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी जिला कलक्टर नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें करें तथा पानी एवं बिजली आपूर्ति की निरन्तर मॉनिटरिंग करें। विभागीय अधिकारी संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें।

सीएम ने कहा कि गर्मी के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, पेयजल एवं आवश्यक सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप सभी अधिकारियों को भी पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के प्रयोग में मितव्ययिता बरतनी चाहिए.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version