जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर युवा मामले विभाग द्वारा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल के संबंध में आयोजित प्रेजेंटेशन में भाग लिया और पोर्टल के क्रियान्वयन एवं इसके व्यापक प्रभाव के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। सीएम भजनलाल ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.
मेरा युवा भारत (MY भारत) पोर्टल के बारे में सीएम भजन लाल ने कहा कि यह पोर्टल युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने, उन्हें डिजिटल रूप से जोड़ने और विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राजस्थान सहित देशभर में युवाओं के कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ साबित होगा।
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारे युवा साथी इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
