पेपर लीक को लेकर अब सीएम भजनलाल ने कही ये बड़ी बात, कहा- पिछले 2 साल में…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पेपर लीक को लेकर अब सीएम भजनलाल ने कही ये बड़ी बात, कहा- पिछले 2 साल में...
पेपर लीक को लेकर अब सीएम भजनलाल ने कही ये बड़ी बात, कहा- पिछले 2 साल में...

जयपुर. युवा ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं। डबल इंजन सरकार युवा शक्ति को और सशक्त करने के लिए रीति और नीति से काम कर रही है। युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें, सरकार उनका पूरा सहयोग करने को तैयार है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित माई इंडिया बजट क्वेस्ट, राजस्थान यूथ डायलॉग में वीसी के माध्यम से प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा अब नौकरी लेने वाले ही नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बन रहे हैं। हमारी सरकार ने युवाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. जिसके चलते डमी अभ्यर्थियों, फर्जी डिग्री और भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य अनियमितताओं के आरोप में 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पिछले 2 वर्षों में 351 से अधिक छोटी-बड़ी परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं।

अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 4 लाख भर्तियों के संकल्प को मूर्त रूप देकर 1 लाख 25 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. वहीं सरकार के प्रयासों से निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं. इसके अलावा युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे युवा न केवल नौकरी लेने वाला बल्कि नौकरी देने वाला भी बन रहा है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *