जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा किया. यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. सीएम भजनलाल ने रविवार को यहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के तहत राज्य को मिल रहे सहयोग के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. विकसित राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे पर विस्तृत चर्चा की.
सीएम भजनलाल शर्मा ने यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बीच राजस्थान में एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की शिक्षा देकर युवाओं को नई रोजगारोन्मुखी शिक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ‘शिक्षित राज्य-विकसित राज्य’ और युवाओं को अवसर देने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है.
“राजस्थान उत्सव 2026” का भी उद्घाटन किया गया
भजन लाल ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित “राजस्थान उत्सव 2026” का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रीय राजधानी में 15 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराएं और कला संस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान का आधार हैं. राज्य सरकार इनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देश-विदेश के लोगों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
