सीएम भजनलाल आज देंगे आम लोगों को ये सौगातें, यहां होगा आयोजन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सीएम भजनलाल आज देंगे आम लोगों को ये सौगातें, यहां होगा आयोजन

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगातें देंगे. सीएम भजनलाल आज अजमेर जिले के केकड़ी के एक दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे.

केकड़ी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इससे पहले शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति पर उच्च स्तरीय चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि जनता को तय समय से पहले लाभ मिल सके.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से आकार लेने जा रही यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने की एक ऐतिहासिक पहल है, जो राज्य के लाखों लोगों को पीने, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएगी.

रामजल सेतु परियोजना पूर्वी राजस्थान के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बनेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि रामजल सेतु परियोजना सिर्फ एक जल परियोजना नहीं बल्कि पूर्वी राजस्थान के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बनेगी. यह परियोजना राज्य की भविष्य की जल सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें और परियोजना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द राज्य की जनता तक पहुंच सके।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version