कांग्रेस आज से राजस्थान में यह अभियान शुरू कर रही है, जो हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचेगा…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
कांग्रेस आज से राजस्थान में यह अभियान शुरू कर रही है, जो हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचेगा...

जयपुर. राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज से संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि 1 अप्रैल से राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का निर्णायक संगठन ‘बढ़ाओ लोकतंत्र अभियान’ शुरू करेगा. एक अभियान जो सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और मजबूती का संकल्प है।

सत्ता जब अहंकार में अंधी हो जाती है तो सबसे पहले लोकतंत्र पर हमला करती है, आज राजस्थान में भी ऐसी ही चिंताजनक स्थिति है। भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।

भाजपा की तानाशाही हर स्तर पर दिख रही है। लोकतंत्र को कमज़ोर करके सत्ता का केंद्रीकरण करने और स्थानीय शासन में लोगों के अधिकारों को छीनकर उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखने की यह प्रवृत्ति बेहद खतरनाक है। जब पंचायतों और निकायों के चुनाव ही नहीं होंगे तो जनता की समस्याएं कौन उठाएगा? नतीजा यह है कि गांवों में विकास ठप है, योजनाएं अटकी हुई हैं, गंदगी का अंबार लगा हुआ है और केंद्र से मिलने वाला ग्रामीण बजट भी लैप्स हो रहा है. यह प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संकल्प को मजबूत करने के लिए इस सच्चाई को हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचाना है। इसलिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल से पूरे प्रदेश में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र अभियान शुरू करने जा रही है.

भाजपा सरकार की हकीकत उजागर करेंगे: डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, भाजपा सरकार की हकीकत उजागर करेंगे और लोगों के अधिकारों की बात करेंगे. साथ ही हम समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस का मजबूत ढांचा तैयार करेंगे। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर सक्रिय कांग्रेसियों को जोड़कर कार्यकारिणी समितियों का गठन किया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। मैं खुद प्रदेश भर में जिला स्तर पर जाकर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाऊंगा और कांग्रेसजनों से अपील करूंगा कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं और स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती और नई ऊर्जा दें।

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version