नेकनामा सीएसपी लूट: दो लुटेरे दबोचे, बाइक भी बरामद

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
नेकनामा सीएसपी लूट: दो लुटेरे दबोचे, बाइक भी बरामद
Muzaffarpur : नेकनामा सीएसपी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

नेकनामा सीएसपी लूट कांड: पुलिस ने दो को दबोचा, लूटी गई बाइक भी बरामद

मुजफ्फरपुर: मीनापुर सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनामा चौक पर स्थित एसबीआइ के सीएसपी में 18 मई को हुई लूटपाट की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के चतुरसी गांव निवासी रत्नेश कुमार और टेंगरारी टोले धपहर गांव निवासी अप्पू कुमार हैं। हालांकि, अभी भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि मई महीने में नेकनामा सीएसपी में हुई इस घटना के दौरान, जब लुटेरों को काउंटर में नकदी नहीं मिली, तो उन्होंने गोलीबारी की थी। तीनों लुटेरे एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के वक्त सीएसपी संचालक मनोज कुमार मौजूद नहीं थे, उनकी पत्नी रेणु कुमारी काउंटर पर बैठी थीं। नकाबपोश बदमाशों के सीएसपी में घुसते ही, एक ने पिस्तौल लहराते हुए रेणु कुमारी से सारा कैश निकालने को कहा। जब रेणु कुमारी ने नकदी न होने की बात कही, तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी। इस पर रेणु कुमारी ने कहा कि ‘मारो गोली’, जिसके बाद लुटेरों ने गोली चला दी, जो छत में जा लगी। इसके बाद लुटेरे करीब दो हजार रुपये के कटे-फटे नोट लेकर फरार हो गए। सभी अपराधी नेकनामा की ओर से आए थे और नोनीमन की ओर भागे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया था।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *