भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह भी अमेरिका की यात्रा पर हैं। सीतामढ़ी की जिलाधिकारी और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रिची पांडेय 20 दिसंबर 2025 से तीन जनवरी 2026 तक विदेश प्रवास पर है। इसी तरह, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी गीता सिंह 22 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक कुल 16 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं।
इंडोनेशिया की यात्रा करने वालों में आईएएस अधिकारी कृष्ण गुप्ता शामिल हैं, जिन्होंने चार दिसंबर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक अवकाश लिया हुआ है। इसके अलावा, 2024 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह 26 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक विदेश में अवकाश बिता चुके हैं।
विभाग के अनुसार, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आरिफ अहसन ने तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल की 12 दिनों की विदेश यात्रा की। वह 16 से 27 दिसंबर 2025 तक वहां रहे। वहीं, 2022 बैच के आईएएस अधिकारी किसलय कुशवाहा मलेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका घूम रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि सभी अधिकारियों ने नियमानुसार अवकाश लेकर विदेश यात्राएं की हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

