दिल्ली के चुनावों में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल, चुनाव आयोग के जवाब से नाराजगी
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में ही पिछले दो महीनों के भीतर 6,166 वोटों को काटने के लिए फर्जी आवेदन जमा किए गए। यह खुलासा तब हुआ जब जिन लोगों के नाम पर ये आवेदन किए गए थे, उन्होंने कैमरे के सामने आकर स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी तरह का कोई आवेदन जमा नहीं किया है।
सौरभ भारद्वाज ने आगे बताया कि उस समय की दिल्ली सरकार ने इस गंभीर मामले को लेकर चुनाव आयोग को लिखित शिकायत सौंपी थी। पार्टी ने बार-बार चुनाव आयोग से इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। पिछले महीने, आरटीआई के तहत यह जानने की कोशिश की गई कि इस फर्जीवाड़े पर क्या कार्रवाई हुई है, क्या कोई एफआईआर दर्ज की गई है, या कोई जांच शुरू की गई है।
हालांकि, चुनाव आयोग ने एक चौंकाने वाला जवाब देते हुए इस जानकारी को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। आयोग का कहना है कि यह “व्यक्तिगत जानकारी” है और इसमें “कोई पब्लिक इंटरेस्ट” नहीं जुड़ा हुआ है। चुनाव आयोग के इस रुख से आम आदमी पार्टी में गहरी नाराजगी है और वे इसे मतदाताओं के अधिकारों पर हमला मान रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


