दिल्ली-NCR में सूरज की तपिश और भीषण हीटवेव का कहर 27 मई तक बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे कई इलाकों में लू के थपेड़ों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
हालांकि, 28-29 मई से मौसम एक नई करवट ले सकता है। आंधी, गरज-चमक और बूंदाबांदी के साथ राहत की फुहारें गिरने की उम्मीद है। धूलभरी आंधी और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए IMD ने लोगों को दोपहर की झुलसाती धूप से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
