दिल्ली-NCR को जकड़ रहा ज़हरीला कोहरा: AQI 400 पार, हर साँस जैसे ज़हर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, कई जगह AQI 400 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल, आंखों में जलन की भी शिकायत

दिल्ली की हवा: ज़हरीला जाल, सांसों पर संकट

दिल्ली की हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और आँखों में जलन जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं।

प्रदूषण का बढ़ता जाल

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। शहर के अधिकांश इलाके पिछले कई दिनों से ‘रेड जोन’ में हैं। हवा में घुली धुंध और धूल अब हर जगह दिखाई दे रही है। सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।

गुरुवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 और आनंद विहार का AQI 404 दर्ज किया गया, दोनों ही ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, दिल्ली का समग्र AQI 347 रहा, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। करीब 32 अन्य इलाकों में भी AQI 300 से 400 के बीच पाया गया।

सेहत पर पड़ रहा दोहरा वार

प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और आँखों में जलन जैसी परेशानियाँ आम हो गई हैं। कई लोग एहतियात के तौर पर मास्क पहन रहे हैं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

400 के पार AQI वाले इलाके:

  • विवेक विहार – 412
  • आनंद विहार – 404
  • अक्षरधाम – 409

‘बहुत खराब’ श्रेणी में अन्य इलाके:

  • अलीपुर – 363
  • अशोक विहार – 381
  • आया नगर – 312
  • बवाना – 382
  • बुराड़ी क्रॉसिंग – 363
  • मथुरा रोड – 227
  • द्वारका सेक्टर-8 – 360
  • जहांगीरपुरी – 383
  • आईटीओ – 359
  • लोधी रोड – 316
  • नरेला – 360
  • नेहरू नगर – 362
  • आईजीआई एयरपोर्ट -305
  • IHBAS दिलशाद गार्डन-360
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -349
  • मेजर ध्यानचंद स्टेडियम -319
  • मंदिर मार्ग -342
  • मुंडका -359
  • नजफगढ़- 333
  • नॉर्थ कैंपस-347
  • ओखला फेस-2 -347

इनके अलावा, कई अन्य क्षेत्रों में भी AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।

ठंड का दस्तक और बढ़ाएंगी मुश्किलें

दिल्ली में अब सर्द हवाओं का असर भी महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है। ठंड के दस्तक देने के साथ ही प्रदूषण का यह गंभीर संकट और भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version