AMN. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. अब एक 30 वर्षीय महिला का अपहरण कर चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।
यह घटना सोमवार देर रात दिल्ली के रानी बाग इलाके की बताई जा रही है. पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया है. ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने एफआरआर दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीतमपुरा की एक झुग्गी में रहने वाली पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। वह नाइट शिफ्ट खत्म कर घर जा रही थी। सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस अड्डे पर एक स्लीपर बस खड़ी थी। यहां जब पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा तो जवाब देने की बजाय आरोपी ने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया.
दो घंटे तक दुष्कर्म करता रहा
इसके बाद आरोपी ने बस का दरवाजा बंद कर दिया और ड्राइवर ने बस चला दी. इसके बाद चलती बस में दो लोगों ने महिला के साथ लगातार रेप किया. रेप की ये घटना नांगलोई मेट्रो स्टेशन तक करीब 7 किलोमीटर तक चलती रही. करीब दो घंटे तक इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने रात करीब 2 बजे महिला को खून से लथपथ हालत में सड़क पर फेंक दिया और भाग गए. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
