जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में 5 और गर्भवती महिलाओं की बिगड़ती हालत पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था कब सुधरेगी? प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक माह में करीब 20 गर्भवती महिलाओं की मौत के बाद अब जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में 5 और गर्भवती महिलाओं की हालत बिगड़ती जा रही है. 3 गर्भवती महिलाएं आईसीयू में हैं जबकि 1 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।
हर मामला जांच कमेटी, सैंपल और रिपोर्ट की लीपापोती तक ही सीमित है.. कार्रवाई और जिम्मेदारी कब तय होगी? इस संबंध में गोविंद सिंह डोटासरा ने एक खबर साझा की है. आपको बता दें कि हाल के दिनों में राज्य में कई मांओं की जान चली गई है.
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


