जयपुर. झालावाड़ के पिपलौदी हादसे के एक साल बीत जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस नेता डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि झालावाड़ के पिपलौदी हादसे को एक साल बीत चुका है, लेकिन बीजेपी सरकार की असंवेदनशीलता अभी भी वैसी ही बनी हुई है. स्कूल की छत गिरने से सात मासूम बच्चों की जान चली गई, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार को पूरा एक साल लग गया। लेकिन एक साल बाद भी पिपलौदी में नया स्कूल भवन नहीं बना, एक साल बाद भी प्रदेश के 5667 जर्जर स्कूलों की मरम्मत नहीं हुई, एक साल बाद भी विभागीय मंत्री की कोई जवाबदेही तय नहीं हुई, एक साल बाद भी मुख्यमंत्री ने पिपलौदी घटना पर दुख नहीं जताया.
पिपलौदी के बच्चे आज भी किसान के घर में पढ़ने को मजबूर हैं. हादसे के तुरंत बाद सुरक्षित भवन उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन वादे कागजों तक ही सीमित रह गए। यह प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक शिक्षा के प्रति भाजपा सरकार की लापरवाही, उदासीनता और असंवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


