जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने रसोई गैस की कमी और बाड़मेर के सांसी का तला उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र पर पंखा गिरने की घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया है.
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि आम आदमी को न तो रसोई गैस मिल रही है, न किसान-मजदूर की सुनवाई हो रही है और न ही महंगाई की कोई चिंता है. भाजपा सरकार केवल दावे और प्रचार में व्यस्त है, जबकि जनता धरातल पर उत्पात मचा रही है।
उन्होंने एलपीजी गैस की कमी और किसानों को फसल मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर सोमवार को दूदू में आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट के जरिए कहा कि बाड़मेर के सांसी का तला उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र के ऊपर पंखा गिरना महज एक हादसा नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार में शिक्षा विभाग की अनियमितताओं और घोर लापरवाही का नतीजा है.
भाजपा सरकार हादसों से कोई सबक नहीं ले रही है
उन्होंने कहा कि झालावाड़ त्रासदी, जैसलमेर और कई अन्य जिलों में स्कूल हादसों के बाद भी भाजपा सरकार इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रही है. न तो सरकारी स्कूलों के भवनों की मरम्मत हो रही है, न ही उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है.
शिक्षा भाजपा की प्राथमिकता नहीं है
डोटासरा ने कहा कि दरअसल शिक्षा बीजेपी की प्राथमिकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश में 3768 सरकारी स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं. झालावाड़ घटना के बाद 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन बजट में 1000 करोड़ रुपए का भी प्रावधान नहीं किया गया. क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की जान इतनी सस्ती है? यह सरासर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मैं ईश्वर से घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
