राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा आज युवाओं को देंगे ये बड़ी सौगातें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा आज युवाओं को देंगे ये बड़ी सौगातें

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा आज राजस्थान दिवस (राजस्थान युवा शक्ति दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत; आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं को समर्पित 485 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के संस्थानों आरसीएटी/आरकेसीएल/आरएसएलडीसी से एआई कोर्स, वेब डिजाइनिंग जैसे विषयों में प्रशिक्षित 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इसी तरह, 403 स्टार्टअप्स को 1,145 लाख रुपये का वायबिलिटी गैप फंड वितरित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक भी सौंपा जाएगा. कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं पर आधारित (युवा उत्थान) लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जायेगी।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version