जयपुर. उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी. उपमुख्यमंत्री ने आज उपमुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया.
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) ब्रिजेश किशोर शर्मा उपस्थित थे। बुधवार को पेश होने वाले इस बजट से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें हैं. बजट के जरिए वित्त मंत्री दीया कुमारी प्रदेश के कई वर्गों को सौगात दे सकती हैं. कल पेश होने वाले इस बजट पर प्रदेशवासियों की नजरें होंगी.
बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा की गई महत्वपूर्ण वित्तीय घोषणा को राज्य के लोग विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके जरिए बजट के हर छोटे-बड़े प्रावधान का लगातार और विस्तृत अपडेट मिलता रहेगा।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


