जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार मुलाकात की. इसकी जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.
भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार मुलाकात की.
इस दौरान राजस्थान के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई. साथ ही ‘माई भारत’ के जरिए युवाओं को प्रोत्साहित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.
भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार राजस्थान के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने और उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और निरंतर प्रयासरत है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
