मानेसर घटना पर गजेंद्र शेखावा का बड़ा बयान, कहा- पायलट तो सिर्फ मोहरा, नाटक के निर्माता-निर्देशक थे गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
मानेसर घटना पर गजेंद्र शेखावा का बड़ा बयान, कहा- पायलट तो सिर्फ मोहरा, नाटक के निर्माता-निर्देशक थे गहलोत

जयपुर. मानेसर घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए गए बयान पर अब केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में एक बार फिर अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. खबरों के मुताबिक, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मानेसर घटना को लेकर कहा कि मैंने ये बात उस घटना के वक्त भी कही थी.

मैं आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचयिता, उस कहानी के लेखक, उस पूरे नाटक के निर्देशक और उस नाटक का अंत करने वाले स्वयं अशोक गहलोत ही हैं।

पूर्व सीएम गहलोत की बयानबाजी पर शेखावत ने कहा कि सचिन पायलट वहां सिर्फ एक मोहरा थे. गहलोत साहब अपना राजनीतिक वनवास खत्म करने के लिए उस मोहरे का इस्तेमाल अभी भी करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.

इससे पहले अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए सचिन पायलट को लेकर कहा था कि उनके दोनों पैर कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे. अब जो लोग पहले हमारे लोगों को गुमराह करके मानेसर के अंदर ले गए थे, वे भटककर आएंगे। सचिन पायलट को अनुभव हो चुका है कि ऐसी गलती करने का परिणाम क्या होता है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version