जुर्म की दुनिया का खौफनाक चेहरा: हत्या से लेकर तस्करी तक
एफबीआई की फाइलों में नीतीश कौशल का नाम एक ऐसे अपराधी के तौर पर दर्ज है, जिसके कारनामे रूह कंपा देने वाले हैं। उस पर हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे संगीन आरोप हैं। इतना ही नहीं, जांच एजेंसी उसे वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के एक विशाल अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का अहम हिस्सा मानती है, जो सरहदों के पार अपना काला साम्राज्य चला रहा था।
भगवानपुरिया गैंग का अंतरराष्ट्रीय जाल: पंजाब से कैलिफोर्निया तक
जांच एजेंसियों का दावा है कि कौशल पंजाब के कुख्यात ‘जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह’ का एक सक्रिय मोहरा था। वह गिरोह के इशारे पर अपहरण, बेरहमी से मारपीट और कई हिंसक वारदातों को अंजाम देता था। एफबीआई के मुताबिक, पंजाब की धरती से पनपा यह गिरोह अब सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया तक अपने पैर पसार चुका है, जहां इसका खौफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट समेत कई इलाकों में फैला हुआ है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
