जयपुर. नेशनल स्कूल गेम्स के लिए मणिपुर गई राजस्थान की टीम को वहां बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस पर दुख जताते हुए गहलोत ने इसे चिंताजनक बताया है.
इस संबंध में गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि नेशनल स्कूल गेम्स के लिए मणिपुर गई राजस्थान की टीम को वहां बंदूक की नोक पर बंधक बनाने और लूटपाट करने की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि बच्चों और उनके परिजनों ने अपनी पीड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
इस गंभीर मुद्दे पर राजस्थान सरकार और खेल विभाग ने क्या कार्रवाई की? बच्चों के साथ ऐसी घटना होना बेहद गंभीर है, मामले की गहन जांच होनी चाहिए और भविष्य में राजस्थान से जाने वाली टीमों की सुरक्षा कड़ी की जानी चाहिए. मणिपुर पिछले दो साल से हिंसा और अशांति से जूझ रहा है. अब जब राष्ट्रपति शासन लागू है तो सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, लेकिन ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
