जयपुर. एलपीजी सिलेंडर की कमी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार से इंदिरा रसोई योजना (अन्नपूर्णा रसोई) का विस्तार कर गरीबों को राहत देने की मांग की है।
इंदिरा रसोई योजना (अन्नपूर्णा रसोई) को लेकर अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि आम लोग एलपीजी सिलेंडर की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे समय में राज्य सरकार को ‘इंदिरा रसोई योजना’ (अन्नपूर्णा रसोई) का विस्तार कर राहत देनी चाहिए।
तीन बार राज्य के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे श्रमिक हों, यात्री हों, छात्र हों या मरीजों के परिजन, संकट के समय में सस्ता और सम्मानजनक भोजन सभी की ताकत बन गया है। वर्तमान परिस्थितियों में इस योजना का दायरा बढ़ाना समय की मांग है। आने वाले संकट से बचने के लिए इन रसोइयों की संख्या तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए.
आपको बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देश में लोगों को एलपीजी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
