जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब आरजीएचएस को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अब सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरा है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी सरकार को आरजीएचएस से क्या दुश्मनी है?
आज बुजुर्ग पेंशनधारी इलाज के बाद अपने ही पैसे के लिए पुनर्भरण के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। इस योजना से 13.65 लाख परिवार जुड़े हैं, अकेले 2025-26 में 92.76 लाख दावों पर 2,440.69 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज किया गया, लेकिन कुल बकाया भुगतान का आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है.
गहलोत ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी पेंशनर्स को हो रही है. गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे बुजुर्गों की जमापूंजी खर्च हो गई; वे पिछले 8 महीनों से अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसी की फाइल आपत्ति में फंसी है तो किसी का दावा स्वीकृत होने के बाद भी भुगतान का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है.
भाजपा सरकार को तत्काल बकाया प्रतिपूर्ति जारी करनी चाहिए और आरजीएचएस की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस तरह की कार्रवाई से जनता का सरकार पर से भरोसा टूटता है. जो लोग पहले सरकार पर पूरा भरोसा करके 25 लाख रुपये तक का इलाज बिना किसी झिझक के करा लेते थे, वे आज अस्पताल जाने से पहले सोचने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार को तत्काल बकाया प्रतिपूर्ति जारी करनी चाहिए और आरजीएचएस की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
