एसएमएस अस्पताल में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या कांग्रेस सरकार का प्रोजेक्ट है…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
एसएमएस अस्पताल में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- क्या कांग्रेस सरकार का प्रोजेक्ट है...

AMN. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आईपीडी टावर में देरी = मरीजों के जीवन से समझौता। जयपुर के एसएमएस अस्पताल का 1200 बेड का आईपीडी टावर, जो हजारों मरीजों को राहत देने वाला था, आज सरकारी लापरवाही का शिकार है. भाजपा सरकार के दौरान इस टावर में एक भी नई मंजिल नहीं बनाई गई, आखिर क्यों? इसकी लागत 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 764 करोड़ रुपये हो गयी, लेकिन काम लगभग ठप हो गया है. क्या कांग्रेस सरकार का प्रोजेक्ट होने की सजा जनता भुगत रही है?

आपको बता दें कि राज्य की भजनलाल सरकार कई मामलों में पूर्व सीएम गहलोत के निशाने पर रही है. इससे पहले गहलोत ने शिक्षा विभाग में दस हजार पदों की घोषणा को लेकर सरकार पर निशाना साधा था.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version