AMN. राजस्थान में कल से फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से फिर बारिश की संभावना है. बारिश के साथ तूफान का भी अलर्ट है. मौसम विभाग की ओर से 28 मार्च से 31 मार्च तक एक और नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी और बारिश की भी संभावना है. अप्रैल से मौसम सामान्य होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से अजमेर, सीकर, बारां जिले और आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में बदलाव के कारण राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. राज्य में तापमान चालीस डिग्री से नीचे गिर गया है. जयपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है.
प्रदेश के इन जिलों में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 28.5 डिग्री, पिलानी में 31.4 डिग्री, सीकर में 30 डिग्री, कोटा में 35 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.6 डिग्री, अजमेर में 31.5 डिग्री, वनस्थली में 29.1 डिग्री, अलवर में 27.5 डिग्री रहा. डिग्री, अंता-बारां में 32.8 डिग्री, डूंगरपुर में 27.3 डिग्री, सिरोही में 29.7 डिग्री, फतेहपुर में 32.2 डिग्री, करौली में 25.8 डिग्री, दौसा में 29.3 डिग्री, प्रतापगढ़ में 34 डिग्री, झुंझुनू में 30 डिग्री रहा. मंगलवार को डिग्री और माउंट आबू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
