जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के दिव्यांगों को लेकर बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं करने पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के दिव्यांगजनों को पूरी तरह से निराश किया है.
हमारी सरकार ने दिव्यांगों के लिए 2 विश्वविद्यालय दिए, जो आज ठप हो गए हैं। उनका काम आगे बढ़ता तो वे प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते। विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार चुप है। दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी वृद्धि नहीं.
मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा वंचितों और कमजोर वर्गों के प्रति इतनी असंवेदनशील क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़े ऐलान नहीं होने चाहिए थे? दिव्यांग आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि विनियोग विधेयक में कम से कम दिव्यांगों के कल्याण की घोषणा होनी चाहिए.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
