हुंकार: क्या फिर सुलगेंगी सड़कें? CJP का सरकार को अंतिम अल्टीमेटम
सीजेपी (CJP) ने सरकार को कड़े लहजे में आगाह किया है कि उसकी गारंटियों को पूरा करने की तय समय-सीमा आज खत्म हो रही है। संगठन ने दो-टूक कहा है कि सरकार अपनी साख बचाए और किए गए वादे निभाए। सीजेपी की मांग है: “सरकार तुरंत सभी एफआईआर वापस ले, यह सुनिश्चित करे कि किसी भी प्रदर्शनकारी का भविष्य दंडात्मक कार्रवाई से प्रभावित न हो, और उस आश्वासन को उसकी मूल भावना के साथ लागू करे, जिसके भरोसे यह आंदोलन स्थगित हुआ था।”
चेतावनी के स्वर को और तीखा करते हुए सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि यदि वादाखिलाफी हुई, तो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पास उन छात्र-युवाओं के हक में देशव्यापी विरोध शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा, जो देश के भविष्य के लिए डटे हुए थे। पार्टी ने हुंकार भरते हुए कहा, “जो सरकार अपनी जुबान से फिर जाए, वह युवाओं से शांति की उम्मीद न रखे। अगर गारंटियों का गला घोंटा गया, तो भारत की सड़कें एक बार फिर इंकलाबी आवाजों का गवाह बनेंगी।”
इसे भी पढ़ेंः लोकसभा में प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, पूछा- छात्रों पर पेलेट गन चलाने की क्या जरूरत थी, किसने दिया आदेश?
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


