बिहार में मौसम का तेवर, 30 से ज़्यादा जिलों में येलो अलर्ट, 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी!
बिहार के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के 30 से ज़्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित तूफानी मौसम की ओर इशारा कर रहा है। वहीं, पांच प्रमुख जिलों – पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, भोजपुर और सारण – में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही, ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है, जो लोगों को सतर्क रहने की सलाह देता है। किसानों और आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की इस तेज़ी को ध्यान में रखते हुए अपने काम-काज की योजना बनाएं और ज़रूरी सावधानियां बरतें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
